बक्सर, अक्टूबर 29 -- उत्साह सभी परदेसी यही सोच रहे हैं कि इस बार वोट डालकर ही दिल्ली जाएंगे भगवान भास्कर की आराधना के साथ लोकतंत्र मजबूत करने का संकल्प डुमरांव, संवाद सूत्र। लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न होते ही अब लोगों का रुख लोकतंत्र के महापर्व यानी विधानसभा चुनाव की ओर मुड़ गया है। छठ मनाने अपने गांव लौटे प्रवासी और युवक अब मतदान में हिस्सेदारी निभाएंगे। वर्षों से बाहर रह रहे ये परदेसी इस बार अपने मताधिकार का उपयोग कर लोकतंत्र को मजबूती देने का संकल्प लिए हुए हैं। छठ महापर्व में डुमरांव अनुमंडल में प्रवासियों की वापसी हुई थी। अब जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे चुनावी माहौल भी तेज हो गया है। खासकर छठ पूजा के दौरान घर आए मजदूरों व युवाओं ने यह तय किया है कि वे मतदान दिवस तक गांव में ही रहेंगे और वोट डालकर ही वापस अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.