नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आगामी छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार को यमुना घाटों का निरीक्षण किया और नदी पर नौका सवारी करके भी प्रबंधों को देखा। पर्यटन, कला एवं संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा के साथ आई मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को 25 से 28 अक्टूबर तक मनाए जाने वाले चार दिवसीय छठ महोत्सव की समुचित तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रेखा गुप्ता ने पहले घोषणा की थी कि उनकी सरकार द्वारा नदी के दोनों किनारों पर अस्थायी घाट बनाए जाएंगे। बहरहाल, उन्होंने यह साफ किया कि अदालतों ने यमुना जल में विसर्जन की अनुमति नहीं दी है। इस बीच अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली सरकार के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने यमुना नदी और अन्य क्षेत्रों में अस्थायी व्यवस्था के लिए कम से कम 100 जगहों की पहचान की है और व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.