रुद्रपुर, अक्टूबर 29 -- पंतनगर, संवाददाता। बुधवार सुबह चकफेरी कॉलोनी में 18 वर्षीय युवती ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान दुर्गावती (18) पुत्री हरिकेश यादव निवासी चकफेरी कॉलोनी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, युवती के पिता हरिकेश यादव पंतनगर विश्वविद्यालय में ठेके पर सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत हैं। वे मंगलवार रात की ड्यूटी के बाद बुधवार सुबह करीब छह बजे घर लौटे। उस समय दुर्गावती सो रही थी। पिता ने उसे उठाया तो वह गोठ (जहां बकरियां बंधी रहती हैं) की ओर चली गई। कुछ देर तक जब वह वापस नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने जाकर देखा तो दुर्गावती कमरे में बिस्तर के पास साड़ी के फंदे से लटकी हुई थी। यह दृश्य देखकर परिवार के होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर टुकटुक से पंतनगर विश्वविद्यालय अस्पताल ले जाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.