जहानाबाद, मार्च 23 -- कलेर, निज संवाददाता। मधुश्रवां सूर्य मंदिर परिसर में छठ पूजा समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता स्थानीय मुखिया मुंद्रिका सिंह यादव ने की। बैठक में सफाई, लाइटिंग, व्रतियों के ठहरने और स्नान के लिए पानी की व्यवस्था पर चर्चा हुई। मंदिर परिसर में खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत पर भी बात हुई। छठ पर्व की तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। हर साल की तरह इस बार भी व्यापक तैयारी का निर्णय लिया गया। समिति के सदस्यों ने पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ पर्व को संपन्न कराने की प्रतिबद्धता जताई। मंदिर परिसर में बने पवित्र सरोवर की सफाई और सूखे तालाब की उड़ाही को लेकर भी चर्चा हुई। धार्मिक न्यास बोर्ड के तहत मंदिर परिसर में दो जगहों पर समरसेबल लगाने के लिए स्थान चिन्हित किया गया। सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित हुआ, जिसमें जिला पदाधिकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.