देवरिया, अक्टूबर 28 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले में छठ घाटों पर सोमवार की शाम सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहा। ड्रोन व सीसी कैमरे से घाटों की निगरानी की गई। डीएम दिव्या मित्तल, एसपी संजीव सुमन समेत अन्य अधिकारियों ने भी घाटों का निरीक्षण किया और सुरक्षा का जायजा लिया। वहीं छठ घाट जाने वाले मार्गों पर वाहनों के आवागमन पर रोक लगी रही। छठ घाटों पर जाम की समस्या भी उत्पन्न हुई। शहर में जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दोपहर बाद से ही महिलाएं छठ गीत गाते हुए छठ घाट पहुंचने लगी। इसके बाद महिलाएं वेदी पर पूजन की। छठ घाटों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम दिखा। देवरिया शहर के सोमनाथ मंदिर पोखरा, लक्ष्मीराम पोखरा, हनुमान मंदिर पोखरा, परमार्थी पोखरा स्थित छठ घाटों पर काफी भीड़ दिखी। हनुमान मंदिर जाने वाली सड़क पर भीड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.