गाजीपुर, अक्टूबर 29 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर माझा थाना क्षेत्र के देवचंदपुर गांव स्थित गंगा घाट पर मंगलवार की सुबह लोहे के खंभे में करंट से किशोर की मौत हो गई। छट पूजन के लिए काफी संख्या में लोग मौजूद थे। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई है। छठ का उत्साह पलभर में मातम में बदल गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले ली। बाद में पंचनामा कर शव को परिजनों को दे दिया गया। देवचंदपुर निवासी 11 वर्षीय ओम सिंह पुत्र घनश्याम सिंह छठ पर्व पर सुबह गंगा के तट पर घूमने आया था। बड़ी संख्या में महिलाएं अपने परिजनों के साथ थीं। घाट पर रोशनी की व्यवस्था के लिए लोहे की पाइप लगाई गई थी। जिसमे अचानक करंट उतर गया। स्पर्श होते ही किशोर झुलस गया। पास में घटना को देखकर लोग चिखने-चिल्लाने लगे। मौके पर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। आननफानन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.