आगरा, अक्टूबर 25 -- छठ पर्व के लिए रेलवे ने यात्रियों को घर पहुंचाने को कमर कस ली है। रेलवे ने दीपावली के साथ ही छठ के लिए 50 से अधिक त्यौहार स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा पहले ही कर दी थी। परंतु दीपावली के बाद छठ के लिए बुधवार को रेलवे ने दो दर्जन छठ स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की। यह ट्रेन पूर्वी यूपी, बिहार सहित अन्य जगहों के लिए चलाई गई हैं। भीड़ को देखते हुए कई ट्रेनों में कोच भी बढ़ाए गए हैं। आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि छठ पर्व के लिए रेलवे यात्रियों को सुगम यात्रा की पर्याप्त सुविधाएं दे रहा है। इसी क्रम में दीपावली व छठ के त्योहारी सीजन में 52 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। यह सभी ट्रेन आगरा कैंट, ईदगाह और आगरा फोर्ट से होकर गुजर रही हैं। उन्होंने बताया कि नई दिल्ली-आगरा छावनी इंटरसिटी एक्सप्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.