रांची, अक्टूबर 29 -- महापर्व छठ झारखंड के साथ कई राज्यों में उत्साह के साथ मनाया गया। हालांकि, कुछ घरों के चिराग भी बुझ गए। छठ के दौरान सोमवार और मंगलवार को जलाशयों में डूबने से झारखंड में जहां बच्चों समेत 25 लोगों की मौत हो गई। वहीं बिहार में 83 लोगों की मौत की सूचना है। झारखंड की बात करें तो गिरिडीह जिले में सर्वाधिक सात, हजारीबाग और सिमडेगा में 4-4, जमशेदपुर के चांडिल में तीन, कोडरमा-देवघर में दो-दो और गढ़वा, चतरा और रांची में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हजारीबाग के कटकमसांडी में तालाब में डूबने से दो सहोदर बहनों समेत चार की मौत हो गई। सिमडेगा के बानो में भी डूबने से चार बच्चियों की मौत हो गई। अन्य जिलों से मौत की सूचना है। इसके अलावा चतरा के दानरो नदी छठ घाट पर डूबने से एक किशो की जान चली गई। वहीं चतरा के प्रतापपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.