चतरा, अप्रैल 19 -- चतरा, प्रतिनिधि। शहर का दीभा मुहल्ला स्थित प्रसिद्ध छठ तालाब के बगल में जलाशय को कुछ लोगों के द्वारा भरने का मामला तुल पकड़ने लगा है। इस मामले में दीभा मुहल्ला व उसके आस-पास के एक सौ से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर कर जिले के डीसी रमेश घोलप को आवेदन दिया है। मुहल्ले के लोगों ने आवेदन में कहा है वार्ड न019 जो वर्तमान में 6 है उसमें एक प्रतिष्ठित एवं पौराणिक छठ तालाब है। यहां से पूरे चतरा जिलावासी छठ पर्व करने आते हैं, छठ तालाब के बगल में पूर्व से एक जलाशय है। उस जलाशय से ही छठ तालाब का जलस्तर बना रहता है। इसके अगल-बगल की लगभग पांच हजार की आबादी उस जल श्रोत पर निर्भर करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2014 में भी कुछ लोगों के द्वारा उस जलाशय को भरने का प्रयास किया गया था, लेकिन पूर्व वार्ड पार्षद मनोज प्रधान और मुहल्ले के लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.