बलिया, अक्टूबर 28 -- नवानगर (बलिया)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिवानकला गांव के नेमा टोला में मंगलवार की सुबह छठ पूजा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पूजा स्थल पर सजावट के लिए लगाए गए बांस के खंभे पर लाइट का तार बंधा हुआ था, जो अचानक गिर गया। तार गिरते ही वहां करंट फैल गया, जिससे पांच लोग झुलस गए। उनकी पहचान 36 वर्षीय लीलावती पत्नी जेपी राजभर, 16 वर्षीय विक्की पुत्र सत्यनारायण, 19 वर्षीय छोटी पुत्री सोनू राजभर, 12 वर्षीय रानी पुत्री अजय राजभर और 12 वर्षीय सोनम पुत्री सुनील राजभर के रूप में हुई है। सभी घायल नेमा टोला के ही निवासी हैं। सिवानकला गांव के नेमा टोला में घाट को आकर्षक बनाने के लिए बांस के खंभों पर डेकोरेशन लाइट और गुब्बारे लगाए गए थे। मंगलवार की सुबह जब श्रद्धालु अर्घ्य देने पहुंचे, तभी कुछ बच्चे गुब्बारे तोड़ने लगे और इसी दौरान बां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.