सोनभद्र, जुलाई 3 -- सिंगरौली,हिन्दुस्तान संवाद। सिंगरौली के मोरवा स्थित मेढौली छठ घाट पर गुरवार को एक व्यक्ति का शव उतराया मिला। नदी किनारे गए स्थानीय लोगों ने शव को देख पुलिस को इसकी सूचना दी। मोरवा पुलिस ने किसी तरह शव को बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक व्यक्ति की पहचान सुनील गुप्ता पुत्र अशोक गुप्ता उम्र 30 वर्ष निवासी मेढ़ौली के तौर पर की गई है। उसके परिजनों ने उसके जुते एवं कपड़ों से उसकी पहचान की। उन्होंने बताया कि वह कोरबा में रहकर काम किया करता था। 3 दिन पूर्व ही वह घर आया था। स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सुनील गुप्ता 2 से 3 दिन पूर्व छठ नदी में गिरा होगा। पुलिस ने बताया कि मौत का सही कारण तो पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.