चतरा, अक्टूबर 23 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। भगवान सूर्य व छठ मईया की आराधना का महापर्व छठ के आगमन के साथ ही पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। छठ महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उल्लास छा गया है। घर-घर में बज रहे भक्ति गीत से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। छठ पर्व का समय जैसे-जैसे नजदीक आते ही पारंपरिक छठ गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। फिल्मी गीतों के तर्ज पर तैयार पारंपरिक व नए गीतों ने छठ महापर्व को और भी लोकप्रिय बना दिया है। भोजपुरी, च्हदी व नागपुरी गीतों की कर्णप्रिय गूंज ने लोगों को छठ के रंग में पूरी तरह से रंग दिया है। 'उग हे सुरुज देव. भइले अरगिया के बेर'.,'हे छठि मइया, दर्शन देहो न अपार.''मारबऊ रे सुगवा धनुष से. सुगवा गिरे मुरझाए.''कांच के बांस के बहंगिया, बहंगिया लचकत जाए'.,'ले ले अईहा हो भईया बांध के मोटरिया'जैसे लोकप्रिय प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.