आगरा, अक्टूबर 24 -- रेलवे ने इस वर्ष छठ पर्व को खास बना दिया है। घरों को जाने वाले लोगों के लिए रेलवे स्टेशनों पर छठ के गीत बज रहे हैं। गुनगुनाते हुए महिलाएं भी दिखाई दे रही हैं। प्रसिद्ध छठ पूजा के गीत जैसे मंगीला हम वरदान हे गंगा मइया, कांच ही बांस के बहंगिया केलवा के पात पर उगेलन सुरुजदेव, पहिले पहिल हम कईनी छठ के बरतिया और पटना के घाट पर हमहूं अरगिया देहब हे छठी मैया आगरा मंडल के आगरा कैंट, आगरा किला, ईदगाह, राजा की मंडी, मथुरा जं., कोसीकलां और धौलपुर जैसे स्टेशनों पर गूंज रहे हैं। रेलवे स्टेशनों की उद्घोषणा प्रणालियों से गूंज रहे गीत न केवल यात्रियों को छूने वाला अनुभव दे रहे हैं बल्कि उन्हें बिहार की सोंधी संस्कृति से भी जोड़ रहे हैं। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि छठ पूजा के दौरान लाखों लोग बिहार और उत्तर भारत के विभिन्न हिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.