पटना, सितम्बर 28 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात में लोकआस्था के महापर्व छठ की चर्चा की। उन्होंने बताया कि महापर्व छठ को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल करने की पहल केंद्र सरकार ने की है। इस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम को सुन रहे नेताओं-कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाकर खुशी का इजहार किया। मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री की मन की बात को देश और दुनिया के लोग सुनते हैं। जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी ने आस्था के महापर्व छठ को यूनेस्को के अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल करने के प्रयास की चर्चा की, यह बिहार के लोगों के लिए गर्व की बात है। लोकआस्था के महापर्व छठ को दुनिया के हर कोने तक पहुंचाने के प्रयास के लिए प्रधानमंत्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.