दुमका, अक्टूबर 24 -- दुमका। आस्था का महापर्व छठ शनिवार से नहाय-खाय के साथ शुरू हो रहा है। जिसकी तैयारी जोर शोर से हो रही है। छठ व्रती अपने-अपने घरों में छठ को लेकर प्रसाद तैयार करने के लिए शुक्रवार को गेहूं सुखाने में व्यस्त रहीं। व्रती महिलाएं छठ का प्रसाद तैयार करने के लिए दिनभर गेहूं धोकर सुखाने में जुटी रहीं। सामुहिक रूप से गेहूं सुखाती महिलाएं दिनभर छत पर बैठकर गेहूं की निगरीनी करती रहीं, ताकि पक्षी उसमें चोंच नहीं लगा सके। इस बीच आज से ही चारो ओर छठ गीत से माहौल पूरा भक्तिमय हो गया है। व्रती महिलाओं ने बताया कि यह पर्व बहुत ही पवित्र है। इसमें स्वच्छता और पवित्रता का पूरा ख्याल रखा जाता है। पर्व के दौरान कहीं कोई चूक न हो जाए। इसको लेकर पूरा परिवार सावधान रहते हैं। यह पर्व 25 अक्तूबर से शुरू हो रहा है, जो चार दिनों तक चलेगा। इस दौरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.