लखनऊ, अक्टूबर 23 -- छठ पर्व की तैयारियों का निरीक्षण करने निकले नगर आयुक्त लखनऊ, प्रमुख संवाददाता छठ पर्व के लिए गोमती के किनारे घाटों की सफाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को नगर आयुक्त गौरव कुमार ने शहर के प्रमुख घाटों, लक्ष्मण मेला घाट, झूलेलाल वाटिका घाट, संझिया घाट और कुड़िया घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम के चीफ इंजीनियर (आरआर), संबंधित जोनल अधिकारी, अभियंत्रण विभाग के अभियंता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। नगर आयुक्त ने विशेष निर्देश दिया कि नदी में कचरा न जाने पाए, इसके विशेष इंतजाम किए जाएं। नगर आयुक्त ने घाटों की साफ-सफाई, मार्ग प्रकाश व्यवस्था, वेस्ट मैनेजमेंट और घाटों के सुंदरीकरण की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घाटों पर बैरिकेडिंग, पेड़ों की कटाई-छंटाई और घास की कट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.