रांची, अक्टूबर 22 -- रांची, विशेष संवाददाता। दीपावली के बाद लोक आस्था के महापर्व छठ के नजदीक आते ही रांची में तैयारियों की सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। शहर के घरों से लेकर गलियों तक, केलवा जे फरेला..., उगहे सूरज देव..., जैसे पारंपरिक छठ गीतों की मधुर धुनें माहौल को भक्तिमय बना रही हैं। श्रद्धालु चार दिवसीय अनुष्ठान की तैयारियों में जुट गए हैं। इस वर्ष छठ पूजा अनुष्ठान 25 अक्तूबर को नहाय खाय से शुरू होगा। 26 को खरना, 27 को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य और 28 अक्तूबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। घाटों की सफाई, रास्तों की मरम्मत तेज हरमू नदी, कांके डैम, रुक्का डैम, हटिया तालाब और बनस तालाब सहित शहर के सभी प्रमुख घाटों पर सफाई और साज-सज्जा का कार्य तेजी से चल रहा है। रांची नगर निगम की टीमों ने घाटों की सफाई के साथ-साथ पानी में जमा कचरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.