हल्द्वानी, सितम्बर 5 -- हल्द्वानी। हिमालय स्वराज सेवा ट्रस्ट की ओर से श्याम विहार में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिवस पर व्यास विवेकानंद जोशी ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का संगीतमय वर्णन किया। कथा में पूतना वध, शकटासुर और त्रिणावर्त संहार जैसी लीलाओं के माध्यम से श्रीकृष्ण के दिव्य स्वरूप का चित्रण किया। श्रद्धालुओं ने राधे-राधे और हरे कृष्ण के जयघोषों के साथ कथा का श्रवण किया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारी निर्मला रूवाली, ममता रूवाली, हेम पंत, प्रकाश जोशी और हर्ष वर्द्धन पांडे आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.