रांची, फरवरी 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ द्वारा आहूत कलमबंद आंदोलन शनिवार को छठे दिन भी जारी रहा। अपनी मांगों के समर्थन में कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। संघ के महासचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि पिछले छह दिनों से आंदोलन शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से चलाया जा रहा है, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब तक इस दिशा में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है। आंदोलन के दौरान प्रभारी कुलपति प्रो. डीके सिंह ने कर्मचारियों से टेलीफोन पर वार्ता की, हालांकि इस बातचीत का कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकल सका। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक लंबित एसीपी/एमएसीपी का भुगतान सुनिश्चित नहीं होता, तब तक आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा। कर्मचारियों ने कुलपति से मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.