गुड़गांव, दिसम्बर 3 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। शनि एन्क्लेव इलाके में मंगलवार की शाम मां द्वारा पढ़ाई के लिए टोकने पर गुस्सा होकर छठी कक्षा की एक नाबालिग छात्रा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही मारुति कुंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी कार्रवाई शुरू की। मृतका की पहचान 12 वर्षीय मुस्कान के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सिहोर (बिहार) के हरपाही गांव की निवासी थी। मुस्कान अपने परिवार के साथ शनि एन्क्लेव में रहती थी और नया गांव के सरकारी स्कूल में छठी कक्षा की छात्रा थी। उसके पिता दिहाड़ी मजदूर हैं और मां घरेलू सहायिका के रूप में काम करती हैं। जांच अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि स्कूल से लौटने के बाद मुस्कान अपने छोटे बहन-भाइयों के साथ खेलने लगी थी। उसकी मां ने उसे खेलने के बजाय पढ़ाई शुरू ...