देवरिया, अप्रैल 15 -- गौरीबाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। जिले के गौरबाजार थाना क्षेत्र में छठीहारी के जश्न में तमंचे पर डिस्को चला। पिस्टल लहराते हुए महिला डांसर के साथ डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस सख्त हो गई और दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पिस्टल, दो जिंदा कारतूस व तलवार भी बरामद किया है। केस दर्ज कर दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया। गौरीबाजार के विरवां गांव में एक व्यक्ति के घर बच्चे के छठीहार का कार्यक्रम था। जिसमें डीजे भी बजाया जा रहा था। इसी बीच डीजे पर डांस कर रही एक युवती के साथ कुछ युवक भी डांस करने लगे। वे दबदबा है, दबदबा रहेगा... गाने पर डांस करते हुए पिस्टल लहराने लगे। पुलिस के मुताबिक किसी ने इसका वीडियो बना कर शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में युव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.