देवरिया, अक्टूबर 9 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। छठवें दिन भी 10000 उपभोक्ता बिजली आने की बाट जोहते रह गए। दोपहर में आपूर्ति शुरू होते ही फीडर ब्लास्ट कर गया। इसके चलते 10000 उपभोक्ता बिजली की बाट जोहते हुए हलकान हो रहे हैं। शुक्रवार की आधी रात तेज हवा और बारिश के चलते सैकड़ो पोल और पेड़ गिर गए थे। इसके चलते आधी रात से ही रामपुर कारखाना, पांडेय चक और रुस्तमपुर फीडर की आपूर्ति बंद है। शनिवार शाम से विभाग ने खंभे और तार को सही करना शुरू किया। लेकिन 6 दिन बाद भी किसी फीडर में आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। बुधवार की दोपहर लगभग 2:20 पर रामपुर कारखाना फीडर की आपूर्ति शुरू की गई, लेकिन 5 मिनट बाद ही फीडर ब्लास्ट कर गया। अन्य दो फीडर में तो अभी 3 से 4 दिन बाद आपूर्ति शुरू हो सकेगी। रामपुर कारखाना फीडर में भी गुदरी, अंबेडकर वार्ड, मुख्य चौराहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.