गाजीपुर, जनवरी 5 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर गांव निवासी महेंद्र यादव की हत्या की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझ पाई है। पुलिस के हाथ अब तक कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। सोमवार को थाने पहुंचे सैदपुर के क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी से मृतक के भाई और ग्रामवासियों ने मिलकर न्याय की गुहार लगाई। साथ ही बेगुनाहों को बेवजह तंग नहीं करने की मांग किया। ज्ञातव्य है कि 48 वर्षीय महेंद्र यादव की बुधवार रात धारदार हथियार से सिर कूचकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना तब हुई जब महेंद्र यादव नहर के निकट स्थित ट्यूबवेल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर अपने घर खाना लेने के लिए साइकिल से जा रहे थे। उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। मृतक के छोटे भाई जयप्रकाश यादव की तहरीर पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.