बस्ती, नवम्बर 1 -- बस्ती। समुद्री तूफान मोंथा का असर शनिवार को छठवें दिन भी दिखाई दिया। सुबह होने पर आसमान पर बादल छाये हुए नजर आए। सुबह लगभग 8:30 बजे कुछ देर के लिए सूरज बादलों को चीर कर बाहर आया, लेकिन घने बादलों की ओट में दोबारा सूरज चला गया और बदली छा गई। शुक्रवार रात से बारिश न होने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है। लगातार छायी बदली व चल रही हवाओं के कारण मौसम सर्द बना हुआ है। घर के बाहर निकलने पर ठंड का अहसास हो रहा है। देर रात से लेकर सुबह भोर तक ठंड ज्यादा बढ़ जा रही है। एक-दो दिन और मौसम खराब रहने की संभावना है। समुद्र तटीय क्षेत्रों में आए तूफान की दस्तक ने लोगों को हुदहुद तूफान की याद ताजा कर दी थी। लोग हुदहुद को याद कर डरे हुए थे। उस समय तूफान ने भारी तबाही मचाई थी। तेज हवाओं के कारण काफी संख्या में पेड़, बिजली के पोल गिर गए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.