उन्नाव, जनवरी 31 -- उन्नाव। 45 वीं जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिछिया एक बार फिर ओवरऑल चैपिंयन का हकदार बना। बिछिया के पास यह छठवीं ट्राफी है जो उसे लगातार हासिल हुई है। ओवरऑल खेलों में बिछिया 239 अंकों के साथ अव्वल रहा। वहीं मियागंज 133 और सिकंदरपुर सरोसी 122 अंक लाकर दूसरे और तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में खुद की ब्लॉक की टीमों को विजेता के पायदान पर खड़ा करने के लिए तनातनी और नोकझोंक के हालात बने रहे। कबड्डी बालिका में सरोसी ने मियागंज पर बेईमानी का आरोप लगाकर बीएसए से शिकायत की। इस पर दोबारा कबड्डी का खेल कराया गया। कार्यक्रम में पहुंचे डीएम गौरांग ने कहा कि खेल कूद के यह वार्षिक कार्यक्रम खेल के क्षेत्र में रुचि लेने वाले बच्चों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। कहा यह प्रथम सीढ़ी है इसी सीढ़ी म...