मथुरा, फरवरी 23 -- क्षेत्र की सुलगती जनसमस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने आरपार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है। राल कट छटीकरा पर आयोजित विशाल धरने के माध्यम से यूनियन ने शासन-प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि 12 मार्च तक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो समूचा क्षेत्र सड़क पर उतरकर चक्का जाम करेगा। भाकियू (भानु) के राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठैनुआ के नेतृत्व में आयोजित इस धरने में क्षेत्रीय जनता का आक्रोश साफ नजर आया। धरनास्थल पर पहुंचे तहसीलदार सदर प्रशांत सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य रूप से राल और अल्लैहपुर कट पर अंडरपास निर्माण, एनएच 19 सर्विस रोड पर जलभराव की समस्या का स्थाई समाधान और चार धाम मंदिर के पास यातायात सुचारू करने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग की गई। तहसीलदार ने भरोसा ...