बाराबंकी, नवम्बर 21 -- देवा शरीफ। थाना व कस्बा देवा के हुज्जाजी दो पूर्वी में शुक्रवार की सुबह एक छज्जा भरभरा कर गिर गया। जिसके नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिये बिना ही शव को दफना दिया। आदर्श नगर पंचायत देवा के मोहल्ला हुज्जाजी दो पूर्वी निवासी आरिफ (19) शुक्रवार की सुबह अपने मकान के तीसरे मंजिल पर बने नवनिर्मित छज्जे में लगे बल्ली-बांस पटरा खोल रहा था। इसी दौरान छज्जा भरभरा कर उसपर गिर गया। जिसके मलबे में दबकर आरिफ की मौत हो गई। परिजनों ने मलबा हटा कर शव को बाहर निकाला। इस घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिये बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...