फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 4 -- शमसाबाद। छज्जा भरभराकर गिर पड़ा इस पर दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मिलकिया निवासी एक ग्रामीण के घर में दस दिन पूर्व छज्जा डलवाया गया था। रविवार की सुबह छज्जा खोलते ही अचानक भरभराकर गिर गया जिससे विनय समेत दो लोग घायल हो गये। तेज धमाके की आवाज सुनकर आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचें। मलबे में दबे दो लोगों को बाहर निकाला गया । आनन फानन में दोनो को इलाज के लिए प्राइवेटअस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। गृह स्वामी ने बताया कि दो सप्ताह पूर्व एक बिल्डिंग मैटेरियल से सामग्री खरीदी थी। समझ में नही आ रहा है कि कैसे छज्जा गिर गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...