बांदा, फरवरी 15 -- बांदा। संवाददाता तिंदवारी थाने के परसौड़ा गांव निवासी राजाबाबू मिश्र ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि शुक्रवार को शाम छह बजे पड़ोसी रामरतन, उसका बेटा रोहित, पत्नी बुधलिया, रोहित का साला रामप्रकाश छत डलवा रहे थे। उसने मना किया और कहा कि उनका रास्ता बंद हो जाएगा। इस पर सभी लोगों ने गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। राजाबाबू को गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गया। पुलिस ने पिता-पुत्र सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.