बस्ती, फरवरी 26 -- बस्ती। महादेवा-मुंडेरवा मार्ग के किनारे स्थित बोदवल में झारखंडी महादेव मंदिर के बगल बाल विकास परियोजना का भवन बन रहा है। भवन का शटरिंग करते समय छज्जा गिर गया। छज्जा गिरने से काम कर रहा एक मजदूर घायल हो गया। घायल को साथ काम कर रहे लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडेरवा भर्ती कराया गया। हादसे में मजदूर उमेश निवासी बैदीपुरवा थाना लालगंज घायल हो गया। घायल उमेश को सीएचसी मुंडेरवा ले जाया गया। चिकित्सक ने उसकी प्राथमिक उपचार करने के बाद घर भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.