गया, फरवरी 15 -- शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत बागेश्वरी मोहल्ले में बम बाबा मंदिर के पास छजा से गिरकर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विकास उर्फ रौशन कैटरिंग और डांस का काम करता था। रविवार की सुबह उसका शव गबड़ा इलाके में पड़ा मिला। शव पर सिर में गहरी चोट और शरीर पर कई जख्म पाए गए हैं। परिजनों ने घटना को हत्या बताते हुए साजिश की आशंका जताई है। परिजनों के अनुसार विकास शनिवार को किसी कार्यक्रम में नहीं गया था और बम बाबा मंदिर में शिवरात्रि की तैयारी में लगा हुआ था। रात करीब 11 बजे मां के बुलाने पर वह घर आया, खाना खाया और सो गया। रविवार सुबह करीब पांच बजे उसने टोटो चार्ज में लगाया और चाय पीने बाहर निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी दादी दूध लेने निकलीं, तभी रास्ते में किसी युवक ने बताया कि विकास गबड़ा में बेहोश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.