मुरादाबाद, फरवरी 19 -- थाने के पास ही रहने वाली दो युवतियां मंगलवार की देर रात घरों से गायब हो गई। दोनों युवतियों के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी की दर्ज करवाई। पुलिस ने गुमशूदगी दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू की। इस बीच गायब दो युवतियों में से युवती ग्रामीणों को मिल गई जिसको ग्रामीण गांव ले आए। गुरुवार की सुबह गांव के कुछ लोग राजस्थान से काम कर घर वापस आ रहे थे। तभी ग्रामीणों की नजर गांव की लड़की पर पड़ी, एक ही मोहल्ले के होने के कारण उससे जानकारी करनी चाही लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे पाई। मोहल्ले के लोगों ने गांव में फोन कर जानकारी ली, पता चला यह लड़की देर रात को गांव से गायब हो गई है। काम कर आ रहे गांव के ग्रामीणों ने लड़की के साथ युवक थाना क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर निवासी था। मामला दो अलग-अलग समुदाय का होने के कारण गांव में तनाव...