मुरादाबाद, जनवरी 31 -- थाना क्षेत्र के गांव मुंडला निवासी राजवीर पुत्र थान सिंह ने बताया कि देर शाम 8:00 बजे के करीब अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था, तभी उसने रास्ते में देखा उसकी चाची को गांव के ही हिमांशु व अनमोल पुत्रगण मनोज गाली गलौज व मारपीट कर रहे थे। जब वह बचाने गया आरोपियों ने उसके साथी मारपीट शुरू कर दी। बचाने आए मनोज के पिता थान सिंह को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल किया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...