मुरादाबाद, जनवरी 8 -- बाजार में कई सालों से पुराने मोबाइल बेचने वाले युवक की दुकान पर पुलिस ने छापा मारा। गुरुवार को छजलैट पुलिस ने दुकान पर मोबाइलों की जांच की, जिसमें दुकानदार संपूर्ण जानकारी नहीं दे पाये। पुलिस ने करीब दो दर्जन मोबाइल फोन जब्त कर लिए। थाना अध्यक्ष ने बताया कि दुकानदार से मोबाइल फोन के बिल लाने की बात कही गई। बिल आने के बाद ही मामले को बंद किया जाएगा। इस समय बाजार में कई लोग फर्जी बिल की मदद से चोरी के फोन बेच रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए लगातार क्षेत्र में सभी फोन की दुकानों पर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...