मुरादाबाद, फरवरी 7 -- थाना क्षेत्र के गांव लदावली में देर शाम को एक बाइक सवार ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घायल को थाना पुलिस ने कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। रामपुर के मोहल्ला फूल वाली बगिया निवासी करण देर शाम को हरिद्वार से रामपुर वापस जा रहा था। करण के भाई दिवाकर पुत्र चंद्रपाल ने बताया जैसे ही वह छजलैट के गांव लदावली से आगे निकल सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने करण की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टक्कर लगने के बाद करण बेहोश होकर रोड पर गिर गए। सूचना के बाद पहुंची थाना पुलिस ने गंभीर घायल करण को मुरादाबाद के कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के भाई का कहना है कि अभी भी करण की हालत गंभीर बनी हुई है अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध तहरीर दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.