नई दिल्ली, जनवरी 23 -- महाराष्ट्र सदन घोटाले मामले में एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल को बड़ी राहत मिली है। मुंबई की एक अदालत ने इस मामले में उन्हें बरी कर दिया है। इससे पहले बॉम्बे हाई कोर्ट ने ईडी के इस मामले में दो मुख्य आरोपियों के नाम हटा दिए थे। मामला 2005 का है जब राज्य में कांग्रेस और एनसीपी की सरकार थी और दिल्ली में महाराष्ट्र सदन बनवाने का ठेका दिया गया था। 2005 में छगन भुजबल लोक निर्माण विभाग में मंत्री थे। आरोप था कि उन्होंने बिना टेंडर के ही एक निजी कंपनी को सदन बनाने का ठेका दे दिया। इससे सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा। उनके अलावा कुछ लोगों पर रिश्वतखोरी के भी आरोप लगे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.