फतेहपुर, जनवरी 3 -- जाफरगंज। क्षेत्र के गढ़ी गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को कानपुर व जिगनी का मैच चल रहा था। कानपुर के बल्लेबाज ने छठवें ओवर की आखिरी बाल में छक्का लगाने पर विवाद हो गया। दोनो टीमों के खिलाड़ियों के बीच गहमागहमी हो गई। इसी बीच दर्शकों में भगदड़ी मची और पत्थर चलने लगे। मैच के एंपायर व कमेटी के लोगो ने स्थितियों को संभाला। बताते है कि पांच जनवरी को समापन होना है, फाइनल सेमीफाइनल की लड़ाई चल रही है। थाना प्रभारी धनंजय सरोज ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच पड़ताल की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...