चक्रधरपुर, मई 18 -- चक्रधरपुर।वैशाखी मेला के अवसर पर प्रखंड के गोपीनाथपुर गांव में आयोजित दो दिवसीय छऊ नृत्य कार्यक्रम का रविवार को समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी उपस्थित रही। इस दौरान गांव के ऊपर टोला एवं नीचे टोला की छऊ मंडली ने मानभूम एवं खरसावां शैली में नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथि एवं दर्शकों का मन मोह लिया। नृत्य मंडली ने तिरंगे के साथ नृत्य प्रस्तुत कर लोगों में देशभक्ति का जोश भरा। इस मौके पर दर्शकों को संबोधित करते हुए सांसद जोबा माझी ने कहा छऊ हमारी सांस्कृतिक धरोहर की अद्भुत प्रतीक हैं। छऊ को विकसित एवं संरक्षित रखने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है। सांसद ने कहा वैशाखी मेला के आयोजन से हम गांवों में सुख, समृद्धि की कामना करते हैं। उन्होंने कहा पूर्वजों के समय से वैशाखी मेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.