चक्रधरपुर, जुलाई 9 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। घुरती रथ यात्रा के मौके पर चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के हो साईं पोटका में तीन दिवसीय छऊ नृत्य सह मेला का आयोजन किया गया। मंगलवार को समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी उपस्थित रही। इस मौके पर भालुपानी, हथिया समेत अन्य गांव के कलाकारों ने छऊ नृत्य की प्रस्तुति दी। करीब दो घंटे तक सांसद जोबा माझी ने छऊ नृत्य का आनंद उठाया। सांसद ने कहा कि छऊ हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। छऊ नृत्य का आयोजन विभिन्न अवसरों पर राजा-महाराजा के दौर से होता आ रहा है। मौके पर सांसद ने कलाकारों की प्रशंसा करते हुए कहा गांव स्तर पर भी कई प्रतिभाशाली कलाकार हैं। कहा ऐसे आयोजन से गांव स्तर पर छिपे कलाकारों को प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने आयोजन समिति और ग्रामीणों से कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.