वाराणसी, जनवरी 15 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। आईआईटी बीएचयू के प्रतिष्ठित सामाजिक-सांस्कृतिक महोत्सव 'काशीयात्रा-2026' का गुरुवार की शाम स्वतंत्रता भवन सभागार में शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में स्पिक मैके के सहयोग से छऊ नृत्य और संतूर वादन के साथ आधुनिक 'इल्यूजन शो' की प्रस्तुति हुई। संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित तारापदा रजक ने प.बंगाल के पारंपरिक 'पुरुलिया छऊ नृत्य' की प्रस्तुति दी। युद्धकला के तत्वों, पारंपरिक मुखौटों और पौराणिक कथानकों से सुसज्जित नृत्य ने भारत की समृद्ध अमूर्त सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया और दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इसके बाद राष्ट्रीय तानसेन पुरस्कार (2025) और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित विश्वविख्यात संतूर वादक पं. तरुण भट्टाचार्य का मनमोहक संतूर वादन हुआ। कार्यक्रम में आधुनिकता का रंग भरते ...