गोरखपुर, जून 18 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता पूर्वी यूपी में मंगलवार को मौसम अपेक्षाकृत गर्म रहा। तड़के हल्की बारिश हुई। दोपहर में बादल छंट गए। इस बीच दिन व रात के तापमान में इजाफा हुआ। मंगलवार को तड़के मौसम सुहाना रहा। आसमान में काले बादल छाए रहे। सुबह हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को दिन में करीब 4 मिलीमीटर बारिश हुई। सुबह आठ बजे के बाद मौसम की रंगत बदलने लगी। आसमान से बादल छंटने लगे। सूरज निकला। दिन चढ़ने के साथ सूरज के तेवर तल्ख हुए। बीते 24 घंटे में दिन के तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन व रात का तापमान सामान्य से आंशिक अधिक रहा। आज से आएगा मानसून, कल बारिश के आसार मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को बिहार से...