लखनऊ, मार्च 29 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। उपभोक्ता परिषद द्वारा शनिवार को आयोजित वेबिनार में दक्षिणांचल, पूर्वांचल, मध्यांचल व पश्चिमांचल के संविदा कार्मिकों ने अपना दर्द बयां किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल से लेकर दिन-रात, आधी-तूफान, बारिश, हर वक्त उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करने को तत्पर रहते हैं। लेकिन आज हम संकट में हैं। उन्होंने परिषद से मदद मांगी। संविदा कर्मियों ने कहा एक तरफ मुख्यमंत्री संविदा कर्मियों के हितों में बड़ी घोषणाएं करते हुए उन्हें न्यूनतम 16 हजार से 20 हजार हर माह वेतन दिए जाने की योजना बना रहे हैं, वहीं प्रदेश की बिजली कंपनियों में संविदा कार्मिकों की छंटनी की जा रही है। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम में कंप्यूटर ऑपरेटर के टेंडर निकाले गए, अब उनका वेतन भी कम किया जा रहा है। पूर्वांचल में बड़ी संख्या में संविदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.