मिर्जापुर, फरवरी 9 -- मिर्जापुर,संवाददाता। छंटनी से विलिवलाए विद्युत संविदा मजदूर संगठन के लोगों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर नौकरी से हटाए जाने पर विरोध जताया। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार से मिलकर अपनी मांगों से संबंधित पत्रक सौंप कर बिना कारण बताए छटनी पर रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान हुई सभा में संविदा कर्मचारियों ने कहा कि 2020 में तत्कालीन कंपनी 854 लोगों को संविदा कर्मचारी के रूप में भर्ती किया गया। तीन साल बाद यानी मार्च 2023 में कंपनी का टेंडर खत्म हो गया। अप्रैल 2023 में दूसरी कंपनी को टेंडर मिला। डिस्कॉम से स्वीकृति मिलने के बाद 1174 मजदूरों को पुन: रखा गया। अब बिना किसी स्पष्ट आदेश के मजदूरी की छटनी की जा रही है। जबकि प्रदेश ऊर्जा मंत्री ने कर्मचारियों न करने के बयान पहले ही दे चुके हैं। ड...