देवरिया, जनवरी 29 -- देवरिया। यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर शहर के विभिन्न जगहों पर वाहनों की चेंकिंग की। जिसमें नियमों का पालन न करने वाले 116 वाहनों का ई-चालान एवं छ: वाहनों को सीज किया गया। यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में बुधवार को यातायात पुलिस ने शहर के मालवीय रोड, गोरखपुर रोड, बस स्टैंड पर बिना फिटनेस एवं बिना ड्राइविंग लाइसेंस के चलने वाले ई-रिक्शा वाहनों तथा सोनूघाट, सलेमपुर रोड पर सड़क पर खड़े भारी वाहनों के विरुद्ध एम वी एक्ट में चालान एवं सीज की कार्यवाही की गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...