साहिबगंज, नवम्बर 14 -- मंगलहाट। मंगलहाट स्थित ऐतिहासिक धरोहर जामा मस्जिद व बारादरी का विदेशियों ने शुक्रवार को भ्रमण किया । इस दौरान अमेरिका के 11 ऑस्ट्रेलिया 4 जर्मनी 2 इंग्लैंड 2 स्विट्जरलैंड 1 रूस 1 कुल 21 विदेशियों ने ऐतिहासिक मुगलकालीन कलाकृतियों की प्रशंसा की । यहां के खूबसूरत दृश्यों को अपने कैमरा में कैद किया । टूरिस्ट गाइड विनय जायसवाल व कृष्णेंदु भट्टाचार्य ने जामा मस्जिद व बारादरी के इतिहास की जानकारी विदेशी पर्यटकों को दी । टूरिस्ट गाइड ने बताया कि आरवी क्लाव पांडव स्टीमर से पटना से कोलकाता जाने के क्रम में ये विदेशी सैलानी राजमहल पहुंचे हैं । इनमें से पांच विदेशी सैलानी कल फरक्का उतर जाएंगे । बाकी यहां से भ्रमण करने के बाद गंगा के रास्ते फरक्का, मुर्शिदाबाद, मायापुर होते हुए कोलकाता जाने के लिए प्रस्थान करेंगे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.