देवरिया, अक्टूबर 16 -- देवरिया, निज संवाददाता। दो दिन बाद जिले में दीपोत्सव की धूम होगी। धनत्रयोदशी से शुरू होकर दीपावली महापर्व भाई दूज पर खत्म होगा। इसके मद्देनजर बाजार सजने-धजने शुरू हो गए हैं। लोग घरों को संजाने के लिए झालर, लाइट आदि खरीदने में जुट गए हैं। दीपावली महापर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। परदेश में रहने वाले लोग अपने गांव लौटने लगे हैं। हर कोई इस पर्व को अपने परिवार और शुभचितंकों के साथ मनाने की तैयारी में लगा है। शहर और ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में चहल पहल बढ़ गई है। रंग-बिरंगे झालरों से दुकानें सज गई हैं। इस बार छ: दिनों का दीपोत्सव होगा। इसकी शुरूआत 18 अक्टूबर धनत्रयोदशी से हो जाएगी। अगले दिन 19 को नरक चतुर्दशी व 20 अक्टूबर को दीपावली मनाई जाएगी। 23 अक्टूबर को भाई दूज व गोवर्धन पूजा होगी। उसके बाद दीपोत्सव का कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.