झांसी, अप्रैल 4 -- झांसी, संवाददाता चैत्र शुक्ल पक्ष की षष्ठी पर मौसम का मिजाज कुछ बदला-बदला रहा। गुरुवार चढ़ते सूरज की बादलों ने पहरेदारी की। हालांकि धूप अपने शबाब पर रही। पर, कई मर्तबा छाई बदली ने तपन में गिरावट ला दी। अधिकतम पारा 37.4 तो न्यूनतम 21.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मौसम का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार से आकाश साफ रहेगा। पारे में उछाल की संभावना है। गुरुवार को चढ़ते-उतरते मौसम से गर्माहट महसूस की गई। जिसका असर बाजारोंमें देखने को मिला। भरी दुपहरी सड़क, चौक-चौराहों तक सन्नाटा पसरा रहा। हर तरफ हाय गर्मी उफ गर्मी की सदाएं सुनाई दी। सुबह 6.05 बजे सूर्योदय हुआ। हल्के बादलों के बीच सूरज निकला। धूप में तल्खी कम थी। सुबह 8.30 बजते ही सूरज ने तपिश का एहसास करा दिया। आधे घंट बाद बदली ने दस्तक दी। यह क्रम एक पहर तक बरकरार रहा। दोपहर 12.30 ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.