मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 30 -- मुजफ्फरनगर। सरकुलर रोड- परिक्रमा मार्ग पर गत 23 दिसंबर को चौक का भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के नाम से नामकरण हुआ है। चौराहे पर लगे यूनिपोल पर चौधरी चरण सिंह का फोटो लगाया गया है। इसको लेकर अब विवाद शुरू हो गया है। परिक्रमा मार्ग पर रह रहे सत्यप्रकाश रेशू ने जाट महासभा के जिलाध्यक्ष पर यूनिपोल कब्जाने का आरोप लगाया है। सत्यप्रकशा रेशू ने सोमवार की दोपहर 12.30 बजे अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए जाट महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर बालियान सहित कुछ लोगों पर जाट समाज को बदनाम करने, भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के नाम पर जबरन निजी यूनिपोल पर कब्जा करने और सार्वजनिक मंच से उन्हे धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान कण्व आश्रम कोटद्वार से पहुंचे विश्वपाल जयंत महाराज ने कहा कि भारत रत्न चौधरी चरण सिंह को ...