शामली, मई 16 -- समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने गुरुवार को गांव सिसौली पहुंचकर स्व चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की समाधि पर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी कहा कि चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत जैसे महापुरुष विरले ही होते है। उन्होंने किसान आंदोलन को नई पहचान दी तथा किसानों के असली मुद्दों को लखनऊ और दिल्ली तक पहुंचाया तथा सरकारों को किसानों के सामने झुकने पर मजबूर किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत के संघर्ष का सम्मान करती है तथा सरकार बनने पर किसानों के मुद्दों को हल करने का प्रयास करेगी। प्रोफ़ेसर सुधीर पंवार ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने खाप के सामाजिक संगठन और किसान आंदोलन को जीवंत बनाया। उन्होंने किसानों को संघर्ष के लिए भारतीय किसान यूनियन जैसा अराजनैतिक संगठन दिया। मौके पर किरण पाल मलिक,अमरदीप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.