मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- मुजफ्फरपुर, कुंदन कुमार। सात निश्चय-3 के तहत सूबे की सभी ग्रामीण सड़कों के चौड़ीकरण के लिए सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। मंत्रिमंडल सचिवालय के आदेश पर हुए सर्वे में यह बात सामने आई है कि राज्य में कुल 6109 सड़कें ऐसी हैं, जिनका चौड़ीकरण किया जाना है। इन सड़कों की कुल लंबाई 12,251 किलोमीटर है। पहले चरण में 1887 सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा। इनके लिए सरकारी जमीन उपलब्ध है और अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं है। मुजफ्फरपुर में इस श्रेणी की सात सड़कें हैं। ग्रामाीण कार्य विभाग के सचिव दिवेश सेहरा ने सोमवार को सर्वे रिपोर्ट जारी करते हुए सभी डीएम को कार्रवाई का आदेश दिया है। उन्होंने बताया है कि मंत्रिमंडल सचिवालय ने राज्य की सभी सड़कों के चौड़ीकरण का निर्णय लिया है और इसके तहत हुए सर्वे की रिपोर्ट भी आ गई है। इसके अनुसार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.